iPhone गर्म (Heat🔥) हो रहा है? तो ये Step Follow करें

दोस्तों, क्या आप भी एक iPhone यूज़र हैं और आपका iPhone बहुत ज्यादा गर्म होता है? चाहे आप iPhone 11, iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14, iPhone 15 या कोई भी मॉडल इस्तेमाल करते हों, अगर आपका मोबाइल जल्दी Heat हो रहा है तो इस आर्टिकल में बताए गए कुछ आसान Step को Follow करके आप अपने iPhone को गर्म होने से बचा सकते हैं।

आजकल गर्मी का मौसम चल रहा है, जिससे Temperature काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर आप अपने मोबाइल में Heavy Apps इस्तेमाल करते हैं, जैसे Video Editing, Gaming, Reels देखना या Multitasking करना, तो आपका iPhone ज्यादा गर्म होने लगता है। इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।


iPhone गर्म क्यों होता है?

दोस्तों, बहुत लोगों को लगता है कि iPhone एक बहुत अच्छा और Premium मोबाइल है, तो यह गर्म नहीं होगा। लेकिन ऐसा नहीं है।

गर्मी के मौसम में बाहर का Temperature पहले से ही ज्यादा रहता है और ऊपर से अगर आप अपने मोबाइल में Heavy काम करते हैं, जैसे:

  • Video Editing
  • Gaming
  • लंबे समय तक Calling
  • Reels और Video देखना
  • कई Apps एक साथ इस्तेमाल करना

तो आपका iPhone Heat होने लगता है। Multitasking करने की वजह से भी मोबाइल गर्म होता है।


iPhone को गर्म होने से कैसे बचाएं?

1. Charging के समय Mobile Use न करें

जब आपका मोबाइल Charge में लगा हो, तब:

  • Gaming
  • Video Editing
  • Calling
  • Reels या Video देखना

जैसी चीजें Avoid करें। अगर आप Charging के समय ये सब करते हैं, तो आपका iPhone और ज्यादा गर्म होगा।


2. हमेशा Original Charger इस्तेमाल करें

अगर आप अपने iPhone में Original Charger इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आपका मोबाइल ज्यादा Heat हो सकता है।

Low Quality या Fake Charger इस्तेमाल करने से:

  • Mobile ज्यादा गर्म होता है
  • Battery जल्दी खराब हो सकती है
  • Battery Backup कम हो जाता है
  • Mobile की Performance पर असर पड़ता है

इसलिए हमेशा Company का Original Charger ही इस्तेमाल करें।


3. Background Apps बंद रखें

बहुत सारे Apps एक साथ चलने से Processor पर ज्यादा Load पड़ता है, जिससे मोबाइल Heat होने लगता है।

आप यह Setting Off कर सकते हैं:

Settings → General → Background App Refresh → Off

इससे आपका iPhone कम गर्म होगा और Battery भी बचेगी।


4. गर्मी में iPhone का Cover हटाकर रखें

अगर आपका iPhone ज्यादा गर्म हो रहा है, तो कुछ समय के लिए उसका Cover हटाकर रखें। इससे Heat जल्दी बाहर निकलती है और मोबाइल जल्दी Cool होता है।


5. iPhone को हमेशा Latest Update पर रखें

अपने iPhone को हमेशा Latest iOS Update पर रखें। नए Update में कई बार Heating और Battery Optimization के Fix दिए जाते हैं, जिससे मोबाइल पहले से बेहतर चलता है।


6. Direct धूप और ज्यादा Temperature से बचाएं

गर्मी में अपने iPhone को Direct धूप में इस्तेमाल न करें। जहां Temperature बहुत ज्यादा हो, वहां मोबाइल का इस्तेमाल कम करें। इससे आपका मोबाइल ज्यादा Heat नहीं होगा।


दोस्तों, ऐसी बहुत सारी चीजें होती हैं जिन्हें Use करते समय आपको खुद महसूस होगा कि किस वजह से आपका मोबाइल ज्यादा गर्म होता है। उन चीजों को थोड़ा Ignore करें और अपने मोबाइल को Heat होने से बचाएं।

मैंने आपको कुछ Basic जानकारी दी है, जिन्हें अगर आप Follow करते हैं तो आपका iPhone काफी हद तक कम गर्म होगा और आप उसे अच्छे तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे।

अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो, तो इसे अपने Friends और Family के साथ जरूर Share करें जो iPhone इस्तेमाल करते हैं।

अगर आप Android Phone के बारे में भी जानना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं:

  • Android Phone गर्म क्यों होता है?
  • Mobile गर्म क्यों होता है?

I Hope दोस्तों, अगर आप Android Phone इस्तेमाल करते हैं तो यह आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों और फैमिली तक जरूर शेयर करें ताकि वे भी अपने मोबाइल को अच्छे तरीके से इस्तेमाल कर सकें।

Thank You So Much ❤️

Leave a Comment